संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में सोमवार को साइबर अपराध पर कार्यशाला हुई। जिसमें पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान किए जाने पर जोर दिया गया। पीड़ित को तत्काल साइबर हेल्प लाइनं नंबर 1930 पर काल कराने व साइबर पोर्टल CyberCrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने सहित एनसीआरपी पोर्टल, साइबर सेफ पोर्टल, साइट्रेन पोर्टल आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों को पीड़ितों के पैसों को खातों में फ्रीज कराकर वापस कराने तथा साइबर अपराध करने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्र करने संबंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल दीपक कुमार दूबे,एसआई रमेश यादव, मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार गौतम, आरक्षी राम प्रवेश मद्धेशिया, धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद