फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीट बुक अव्यवस्थित मिलने पर आरक्षियों को दी चेतावनी

Tue, 16 Dec 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन में जिले के थाना बखिरा, दुधारा व कोतवाली खलीलाबाद के बीट व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बीट अधिकारियों के बीट बुक का अवलोकन कर उसमें अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का विस्तृत जानकारी ली। बीट बुक अव्यवस्थित मिलने पर संबंधित आरक्षियों को चेतावनी दी। एसपी ने थाना बखिरा के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी अरविन्द चौहान, महेन्द्र शर्मा, थाना दुधारा के बीट अधिकारी आरक्षी भानु प्रताप सरोज, थाना कोतवाली खलीलाबाद के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी सम्पूर्णानन्द यादव, आरक्षी अब्दुल सलीम की बीट बुक का जायाजा लिया। एसपी ने सभी को आदेशित किया कि बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखें। जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें