फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने चार परिवारों को एक साथ रहने को राजी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाने पर रविवार को साथ-साथ कार्यक्रम के तहत परिवार परामर्श केंद्र पर चार परिवारों को एक साथ रहने पर राजी किया गया। पुलिस ने इन परिवारों के बीच सुलह समझौता कराया और परिवार को टूटने से बचाया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव और सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी की मौजूदगी में चार मामले आए। इसमें सुलह समझौता कराया गया। एसओ बृजेश कुमार यादव ने बताया कि नंदनी और देवनाथ के बीच पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था। दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के बाद एक साथ खुशी- खुशी रहने को तैयार हुए है।
दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। इसी तरह से अंकिता और अरुण प्रताप के बीच पारिवारिक विवाद था। दोनों में सुलह समझौता कराया गया। इसी तरह से दीपिका वर्मा और पप्पू वर्मा के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने के कगार पर था। दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। इसी तरह से शकुंतला देवी और बलविंदर में भी पारिवारिक विवाद था। इन दोनों के बीच सुलह समझौता कराया गया। सभी परिवार खुशी-खुशी घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें