फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तुलसीपुर से लेकर मेंहदावल तक पुलिस का मार्च

विज्ञापन
मेंहदावल में मार्च करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद के बाद दो दिनों से माहौल गर्म है। मंगलवार को मेंहदावल तहसील क्षेत्र के थानों की पुलिस तथा जनपदीय पुलिस कर्मियों ने पैदल मार्च कर लोगों को सामाजिक सौहार्द के लिए जागरूक किया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी सर्वदमन सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद व धनघटा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने नगर के तुलसीपुर से नगर के नौदरी सोनबरसा, ठाकुरद्वारा रोडवेज समेत कई स्थानों पर पैदल मार्च किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्व दमन सिंह ने लोगों से सामाजिक सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें