फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने पांच जोड़ों में कराया समझाैता

Sun, 01 Jun 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पांच जोड़ों को बिखरने से बचाया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में प्रस्तुत हुए पांच मामले की सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार मंती व पिन्टू कुमार, सोहन व कंचन, चांदनी व शैलेष कुमार, फातिमा खातून पत्नी इम्तियाज, शिवानी पत्नी प्रमोद वर्मा के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ रहने के लिए खुशी-खुशी तैयार कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें