संतकबीरनगर। महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र पर साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पुलिस ने नौ परिवारों को बिछड़ने से बचाया। उन्हें एक साल रहने को राजी किया। महिला थाने की एसओ पूनम मौर्या और सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में नौ मामला आया। जिसमे सोनी और जीतेन्द्र, रेखा देवी और राकेश, विनोद और रीता देवी, सोहन यादव और ज्योति यादव, महिमा साहनी और अखिल राय, रेनु देवी और रामसुमेर सरोज, गंगोत्री और नकुल, शायरा बानो और शमसुद्दी उर्फ छोटू, ज्योति और विपिन कुमार के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था। दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरांत दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को राजी हुए। संवाद