फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने तीन परिवारों के बीच कराया समझौता

Mon, 06 Nov 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को साथ-साथ कार्यक्रम के तहत तीन परिवारों में समझौता कराया गया। एसओ मंजू सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कुल तीन मामले आए। रांती और पंकज, गुंजा ओर जोगिंदर तथा पूनम और रवि के बीच पारिवारिक विवाद था। पति-पत्नी कुछ वर्षों से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। उनकी काउंसिलिंग की गई। उनके परिवारजनों को काफी समझा-बुझाकर उनके बीच मन-मुटाव को दूर कराया गया। इसके साथ ही एक साथ रहने को राजी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें