संतकबीरनगर। महिला थाना पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत चार जोड़ों को बिछड़ने से बचाया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या व कांस्टेबल नेहा सिंह, अंशू राजभर एवं थाना पर नियुक्त काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में प्रस्तुत चार मामले की सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार सुमन व रोशन, नसीबुन्निशा व अख्तर हुसैन, अनिल व स्मिता, सुनीता व मीरा देवी के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए सहमति से तैयार कराया। संवाद