फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया

Mon, 07 Apr 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में रविवार को यातायात पुलिस सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। सीओ यातायात अजय सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों ने मेंहदावल बाईपास से लेकर समय माता मन्दिर खलीलाबाद तक ई-रिक्शा वाहनों को हटवाया। सड़क पर खड़े ई-रिक्शा का चालान भी किया। फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, अनियमित तरीके से हुए वाहन पार्किंग, वाहन स्टैंड के अतिक्रमण को हटाया। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी यातायात परमहंस, धर्मेन्द्र प्रसाद, सुजीत, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें