संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 99 वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई किया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों मेंं स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटरवाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में 99 वाहनों के चालकों से 1,14,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद