संतकबीरनगर। यातायात पुलिस और जनपद के समस्त थानों की पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 90 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 90 वाहनों के चालकों से 1,22,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद