फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिटाई से घायल युवक की मौत की सूचना से हलकान रही पुलिस

Tue, 20 Jun 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के नैनाझाला (खजुहा) में तीन दिन पहले भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। गंभीर रूप से घायल एक युवक की बीआरडी कॉलेज गोरखपुर में मौत हो जाने की अफवाह से पुलिस हलकान रही, लेकिन छानबीन में पता चला कि मौत नहीं हुई है, बल्कि वह जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। इस मामले में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दंपती समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नैनाझाला (खजुहा) निवासी हितराम यादव का बड़ा बेटा अजय पाल और गांव के ही इंद्रजीत, शिव बालक के बीच 18 जून को खेत सिंचाई के दौरान भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में अजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। अजय पाल को इलाज के लिए बीआरडी कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जो जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।
मंगलवार को अफवाह फैली कि घायल अजय पाल की मौत हो गई है। एसओ भगवान सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन मौत होने की बात गलत साबित हुई। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस मामले में घायल के पिता हितराम की तहरीर पर विपक्षी शिव बालक, शिव, इंद्रजीत, इंद्रजीत की पत्नी, अमरजीत, अमरजीत की पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें