संतकबीरनगर। आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक स्थान पर 14 सीसीटीवी कैमरें लगवाए। इसके साथ ही कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत जनसामान्य से अपील की जा रही है कि वे अपने अपने घरों, कालोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें। जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके।