फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आप जब होंगे घर से बाहर तो सीसीटीवी करेगा रखवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खुद के मकान, दुकान और प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी की महत्ता समझाकर पुलिस लोगों को प्रेरित कर रही है। इसके अलावा जनसहयोग से प्रमुख स्थलों, चौराहों पर कैमरे लगवा रही है। इसके साथ ही जिनके यहां कैमरे लगे हैं, उसकी मैपिंग करा रही है। साथ ही उन्हें त्रिनेत्र मित्र बना रही है। अपराध घटित होने पर अपराधियों की पहचान में कैमरे की मदद लेगी।
विज्ञापन

आज से एक दशक पहले तक घटित अपराधों का पर्दाफाश करने में पुलिस मुखबिर तंत्र की मदद लेती रही है, लेकिन बदलते दौर और हाईटेक युग में घटित अपराधों को खोलने में सर्विलांस और सीसीटीवी सहायक बन रहे हैं। पुलिस की तरकीब की काट ढूंढ चुके अपराधी भी चालाकी कर रहे हैं और अपराध करने के दौरान मोबाइल साथ नहीं रख रहे हैं। ऐसे में सबसे कारगर तरीका सीसीटीवी कैमरा है। यही वजह है कि पुलिस खास व्यापारियों, उद्योग पतियों और आमजन से अपील कर रही है कि वे अपनी दुकान, मकान और प्रतिष्ठान पर अवश्य ही सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
कैमरे लगवाने वालों को पुलिस त्रिनेत्र मित्र बना रही है। वैसे तो जिले भर में 1500 से 2000 के बीच सीसीटीवी कैमरे लोगों ने लगवा लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने अभी तक 518 जगह सीसीटीवी कैमरे को चिह्नित करके मैपिंग करा रही है। इसके लिए बीट पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाली क्षेत्र में 158, महुली में 110, बखिरा में 94, मेंहदावल में 78, बेलहर में 35, दुधारा में 17, धर्मसिंहवा में 15 और धनघटा में 11 लोगों को त्रिनेत्र मित्र बनाकर उनके वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की मैपिंग करा चुकी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे का महत्व समझने की जरूरत है। इसकी मदद से किसी तरह की वारदात होने पर अपराधियों की पहचान करके उस तक पहुंचना आसान है। शहर के प्रमुख स्थलों मधुकुंज तिराहा, मेंहदावल बाईपास, बैंक चौराहा, बरदहिया बाजार जैसी जगहों पर जनसहयोग से बडे- बडे़ सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। नगर पालिका से मदद लेकर जगह चिह्नित की जाएगी, जहां कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इससे शहर में किसी तरह की वारदात होने की दशा में अपराधियों की पहचान करना आसान होगा। लोगों से अपील है कि वे अपने प्रतिष्ठान, दुकान और मकान में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं। इससे फायदा यह होगा कि जब आप घर से बाहर होंगे तो कैमरे रखवाली करेंगे। किसी तरह की वारदात होने पर अपराधियों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें