फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस खर्च : 10 हजार रुपये गिरफ्तारी और लड़की बरामदगी के 20 हजार, जानिए किस थाने का है ये रोकड़ बही

Mon, 11 Nov 2024 01:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

धर्मसिंहवा थाने के वालंटियर व्हाट्सएप ग्रुप में क्षेत्र के तमाम जागरूक और गणमान्य लोग शामिल हैं। रविवार को इस ग्रुप के एक संदेश का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ जो चर्चा का विषय बन गया। संदेश में पुलिस खर्च के नाम से एक सूची दी गई है, जिसमें वारंट बनवाने का खर्च पांच सौ रुपये साथ ही बयान और अवलोकन का खर्च भी पांच सौ रुपये बताया गया है।
विज्ञापन
वायरल व्हाट्सएप मैसेज - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के 10 हजार और लड़की के चले जाने पर उसे बरामद कर लाने और बयान कराने का खर्च 15 से 20 हजार रुपये है। धर्मसिंहवा थाने के वालंटियर व्हाट्सएप ग्रुप में ऐसी अन्य कार्रवाई के भी पुलिस खर्च की सूची किसी प्रमोद यादव के नाम से डाली गई।

विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप से पुलिस खर्च की इस सूची का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल स्क्रीनशॉट की पुष्टि नहीं करता। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

धर्मसिंहवा थाने के वालंटियर व्हाट्सएप ग्रुप में क्षेत्र के तमाम जागरूक और गणमान्य लोग शामिल हैं। रविवार को इस ग्रुप के एक संदेश का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ जो चर्चा का विषय बन गया। संदेश में पुलिस खर्च के नाम से एक सूची दी गई है, जिसमें वारंट बनवाने का खर्च पांच सौ रुपये साथ ही बयान और अवलोकन का खर्च भी पांच सौ रुपये बताया गया है।
विज्ञापन


लावारिश शव के मामले में खर्च पांच हजार रुपये बताया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने और लाने का खर्च तीन हजार रुपये बताया गया है। इसके साथ ही गाय मर जाने पर उसे दबाने का खर्च ढाई हजार रुपये दर्ज है। इसी तरह अभियोजन अनुमति, बेल लिखवाने, गुमशुदगी अखबार में छपवाने समेत अन्य कई काईवाई के खर्च भी सूची में बताए गए हैं।

थाने के वालंटियर व्हाट्सएप ग्रुप में यह संदेश किसने डाला इस पर पुलिस अधिकारी फिलहाल अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस खर्चा नाम से डाले गए संदेश में विभिन्न खर्चों की सूची दी गई है लेकिन यह खर्च कौन करता है इसका कोई जिक्र नहीं है। एसओ पूनम मौर्य ने बताया कि वालंटियर ग्रुप में पुलिस कर्मियों के साथ ही बाहरी लोग भी जुड़े हुए है। यह मैसेज किसने डाला इसकी जांच की जा रही है।

धर्मसिंहवा थाने के वालंटियर व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाले जाने की सूचना मिली है। संदेश किसने और क्यों डाला है इसकी जांच कराई जा रही है: केशवनाथ, सीओ, मेंहदावल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें