फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने सड़क की पटरियों से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 27 Dec 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में सड़क की पटरियो से अतिक्रमण हटवाते सीओ ट्रैफिक।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर सड़कों से अतिक्रमण हटवाकर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। प्रभारी यातायात परमहंस यादव की अगुवाई में खलीलाबाद शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सड़क की पटरियों पर से अतिक्रमण को हटवाया गया। पुरानी सब्जी मंडी सहित अन्य स्थानों पर पैदल गश्त कर टीम ने सड़क पर फैले हुए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही जो वाहन सड़क पर खड़े पाए गए, उनका नियमानुसार चालान किया। लोगों को सड़क की पटरियों पर दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए चेतावनी दी। साथ ही मेंहदावल बाईपास पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें