- काॅल डिटेल, फाॅरेंसिक साक्ष्य, पूछताछ व अन्य बिंदुओं का मिलान कर रही टीम
- घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए हत्यारे तक पुलिस पहुंचने कर रही प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सुभासपा के महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या में वैज्ञानिक साक्ष्य के सहारे पुलिस खुलासा करने में जुट गई है। सर्विलांस टीम की मदद से मिले फोन काॅल डिटेल, फाॅरेंसिक साक्ष्य, स्थानीय पूछताछ से मिली जानकारी व अन्य बिंदुओं का मिलान कर पुलिस आगे बढ़ रही है। पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस टीम हत्यारे तक पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रही है।
डीघा गांव निवासी नंदिनी राजभर की हत्या को पांच दिन बीत गए हैं। पुलिस अभी तक किसी फाइनल नतीजे पर नहीं पहुंची सकी है। बीच गांव में दिनदहाड़े हत्या के बाद पड़ोसियों की चुप्पी ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। जिसके बाद पुलिस टीम ने अपने स्तर से मिले वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर धीरे-धीरे जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि पूछताछ में पुलिस को कुछ महत्वूपर्ण सुराग मिला है। जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच पड़ताल और दबिश तेज कर दी है। नंदिनी के परिजनों को मिल रही धमकियों के मामले में पड़ोसी युवकों पर पुलिस ने पाबंदी की कार्रवाई की। इसके अलावा ग्रामीणों के चंगुल से फरार आरोपी की शिनाख्त व धर-पकड़ की भी कार्रवाई पुलिस ने तेज कर दी है। घटना के अनावरण में लगी टीम गोपनीय ढंग से काम कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारी भी गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
- नंदिनी हत्याकांड में पुलिस की चार टीमें काम कर रही हैं। सभी को अलग-अलग टास्क उपलब्ध कराकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी