फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 17 दिन से लापता युवक को नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Thu, 18 Jul 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के सेवहां बाबू गांव निवासी एक युवक के गायब होने के मामले में पुलिस को 17 दिनों के बाद तक कुछ सुराग नहीं मिल सका है। गायब युवक के परिजनों को अपहरण कर अनहोनी की आशंका सता रही है।
विज्ञापन


धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहां बाबू गांव निवासी राजेश्वर सिंह ने थाने पर दुबारा दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा राजन सिंह रोजी-रोटी के सिलसिले से कई वर्षों से गोरखपुर में रहकर जीवन यापन करता था। एक जुलाई को 11 बजे सुबह घर से यह कहकर निकला की हैदराबाद कमाने के सिलसिले से जा रहा है। उसी दिन से वह संपर्क से बाहर है। उसे कई बार ढूंढने का प्रयास किया गया, पर वह मिल नहीं सका। युवक के परिजनों को शंका है कि बेटे का अपहरण कर कोई अनहोनी न कर दिया जाए।
इस मामले में थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने बताया कि राजन सिंह के गायब होने के मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर ली गई है। विधिक प्रक्रिया चल रही है, सर्विलांस की मदद से लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें