संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी प्रकाश पुत्र हंसु निवासी जिगिना और थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी सिद्दू उर्फ नौशाद पुत्र नफीस निवासी दुर्गजोत को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश किया। संवाद