संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने क्षेत्र गश्त व चेकिंग के दौरान शस्त्र के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी अशोक दूबे व कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गविजय सिंह क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान तामेश्वरनाथ गांव सचिवालय पुलिया पर तीन संदिग्धों के बैठने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो तीनों बिना नंबर की बाइक से बैठकर भागने का प्रयास किए। इसी बीच पुलिस को देखकर तीनों बाइक लेकर हड़बड़ाहट में गिर गए। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को अपने कस्टडी में लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अभिषेक गोस्वामी पुत्र रंगनाथ भारती निवासी तामेश्वरनाथ, आकाश यादव पुत्र जमुना प्रसाद निवासी विसयाहन्नू थाना कोतवाली खलीलाबाद और आदित्य यादव पुत्र रविंद्र नाथ यादव निवासी सकरैचा थाना महुली के रूप में हुआ। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस, एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 12 बोर एवं एक तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करके कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज कर दिया।