संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर से सोेमवार को पुलिस ने तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पुलिस उन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तीन संदिग्ध महिलाएं मंदिर पर पहुंचीं। उनके हरकत को देखकर लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद मेला परिसर पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़कर कोतवाली लाई और पूछताछ शुरू कर दी। संवाद