- रौतापार कथकपुरवा मार्ग तिरहा से गिरफ्तार किया
- दुधारा क्षेत्र में शनिवार को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लौहरौली। पुलिस टीम ने मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्मी बाबा को घटना के तीन घंटा के भीतर ही दबोच लिया। दुधारा थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण दहशत से बाहर आ गए।
दुधारा क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म की घटना के बाद शिकायत करने गए परिजन को आरोपी मोहम्मद नजीर उर्फ झिन्ना ने जानमाल की धमकी दी। किसी तरह मासूम के परिजन मामले की शिकायत पुलिस से किए, जिसके बाद कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मोहम्मद नजीर की पूर्व में पांच शादी हुई थी। गांव, मुम्बई और बंग्लुरु में आरोपी ने शादियां की। इसके बाद भी उसकी एक भी शादी नहीं टिकी।
इसके बाद आरोपी ने बांग्लादेश की एक महिला से शादी की, जिससे दो बच्चे हुए। उसके बाद महिला लगभग आठ साल पूर्व बच्चों के साथ आरोपी मोहम्मद नजीर को छोड़कर बांग्लादेश चली गई तब से आरोपी अकेला ही रह रहा था और उसकी नजर मासूम पर पड़ गई और उसे हवस का शिकार बना डाला।
एसओ जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद नजीर उर्फ झिन्ना पुत्र शाह मोहम्मद (48) को क्षेत्र के रौतापार कथकपुरवा मार्ग तिरहा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।