संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके जेल भेज दिया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट थाना दुधारा से संबंधित वांछित अब्दुल मुनाफ उर्फ अब्दुल्लाह पुत्र मोहम्मद असलम निवासी गजौली शेख को डीघा बाईपास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का एक सुसंगठित गिरोह है। जो अपने फायदे के लिए गैंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किए जाने के बाद कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।