संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी बालकदास पुत्र रामलाल मौर्य निवासी टिकरा थाना मेंहदावल को गिरफ्तार किया। साथ ही महुली थाना पुलिस ने एक और थाना धनघटा पुलिस ने दो आरोपियों को अलग-अलग मामले में पकड़ कर कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया। संवाद