संतकबीरनगर। दुधारा थाना पुलिस ने तिलजा गांव के पास छापा मारकर पांच जुआरियों को दबोचा। उनके कब्जे से 3530 रुपये नकद बौर ताश के 52 पत्ते बरामद हुए। तिलजा गांव स्थित कब्रिस्तान के पास गोरहवा भीटा पर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके छापा मारा। पुलिस ने मौके से मालफड़ 2740 रुपये एवं तलाशी के दौरान 790 रुपये व ताश के 52 पत्ता बरामद किया। मौके से हिजबुल रहमान, जोगेंद्र, अरमान, आफताब और शहाबुद्दीन को हिरासत में लेकर दुधारा में केस दर्ज किया है। संवाद