फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस बेपरवाह, तीन महीने से दहशत में जी रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सूचना के बाद भी पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से बढ़ा आरोपी का मन
विज्ञापन


दिवाकर शुक्ल
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र की बीटीसी छात्रा का परिवार शोहदे की दबंगई के कारण बीते करीब तीन महीने से दहशत में जी रहा है। वहीं, दो बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस इस मामले में जिस तरह का ढीला रवैया अपना रही है इससे कभी भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है।
आरोपी आदर्श चौधरी अक्तूबर महीने से छात्रा के पीछे पड़ा है। उसने कई बार उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज किए और जब छात्रा कहीं बाहर जाती तो उसके साथ छेड़खानी भी करता। छात्रा ने कई बार उसकी अनदेखी की लेकिन जब उसकी हरकतें बढ़ती गईं तो पहली बार उसने 1090 पर शिकायत की। शोहदे द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज का स्क्रीनशाॅट भी भेजा, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। उसके बाद आरोपी का मन और बढ़ गया और उसने छात्रा के पिता को भी अलग-अलग नंबरों से फोन करके धमकी देने लगा।
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दो से 25 अक्तूबर 2023 के बीच अलग-अलग नंबर से 72 बार, एक से 18 नवंबर के बीच छह बार उसके पास फोन किया। 15 जनवरी की रात 8:30 बजे छात्रा के पिता को फोन पर परिजनों को गोली मारने की धमकी दी, जिसकी रिकार्डिंग भी है। इसके बाद 18 जनवरी की रात 10 बजे आरोपी छात्रा के घर अपने मृत पिता की लाइसेंसी राइफल लेकर पहुंच गया घर पर मौजूद छात्रा, उसकी दादी और मां को असलहे से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच पीडिता ने यूपी 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस वहां पर आई और बीच-बचाव के बाद आरोपी पर बिना कोई कार्रवाई के चली गई।
घर में मौजूद राइफल को लेकर भी उठ रहा सवाल
पीडि़ता के प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी की हरकतों से उसका पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है। पुलिस कार्रवाई न होने से आरोपी का मन काफी बढ़ गया है। आरोपी के पिता के नाम से लाइसेंसी राइफल है। एक जनवरी को आरोपी के पिता का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद से वह खुलेआम वह लाइसेंसी राइफल लेकर घूम रहा है और छात्रा के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जबकि कानूनन लाइसेंसी का निधन होने के बाद असलहे को शस्त्र की दुकान अथवा डीएम के आदेश पर स्थानीय थाना पर जमाकर देना चाहिए। संबंधित वारिस का लाइसेंस बनने के बाद ही असलहा दुकान अथवा थाने से रिलीज होगा। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस कई बार छात्रा के साथ हुई इस घटना के बाद भी बेखबर बनी हुई है। दूसरी ओर, 18 जनवरी को जब शोहदा छात्रा के घर असलहा लेकर गया, तब भी पुलिस वहां पहुंची थी, लेकिन असलहा होने और धमकी देने की शिकायत के बाद भी उस दिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन



मुकदमा दर्ज होने की जानकारी है। पूरे मामले की एक बार समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान जो तथ्य प्रकाश में आएगा, उसके बाद ही कुछ सही जानकारी दी जाएगी।
सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें