युवती की तलाश में सोनीपत से आई पुलिस
आरोपी के घर में बंद मिला ताला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती खुद की मर्जी से शादी करने की बता कही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हरियाणा के सोनीपत की पुलिस मंगलवार को युवती की तलाश में जिले में पहुंची। महुली पुलिस की मदद से सोनीपत पुलिस आरोपी युवक के गांव गई, लेकिन आरोपी के घर में ताला बंद था। उधर, युवती से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवती खुद की मर्जी से युवक से शादी करने और साथ आने की बात कहती सुनी जा रही है।
महुली के एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत की पुलिस थाने पर आई। पुलिस टीम ने बताया कि सोनीपत की एक युवती को महुली क्षेत्र के एक गांव का युवक ले आया लाया है। सोनीपत पुलिस के साथ थाने के पुलिस कर्मियों को बताए गए आरोपी युवक के घर भेजा गया, लेकिन ताला बंद मिला।
उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवती यह कहती सुनी जा रही है कि उसने अपनी मर्जी से संतकबीरनगर के युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की है। जबकि उसके परिवार के लोग इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। युवक भी शादी करने की बात कहता सुना जा रहा है।