संतकबीरनगर। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को धनघटा क्षेत्र के शनिचरा बाजार में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों की समस्याएं सुनी। व्यापारियों की मांग पर शनिचरा बाजार में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने का भरोसा दिया।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। व्यापारियों की समस्याएं हर हाल में निस्तारित कराई जाएगी। उन्होने सभी व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जब दुकान बंद रहेगी अथवा खुली रहेगी तो किसी तरह की वारदात होने पर आरोपी की पहचान करने में सीसीटीवी कैमरा मददगार साबित होगा। सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि किसी तरह की छोटी-बड़ी घटना होने पर पुलिस को समय से सूचना दें तो पुलिस समय से मदद में पहुंचेगी। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारी नेता बनार्जी लाल अग्रहरि, कपीश चंद्र अग्रहरि, राम अजोर कसौधन, अनिल कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद