संतकबीरनगर। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना मेंहदावल पुलिस ने वांछित अभियुक्त सोनू निवासी नौगो पुरवा थाना कैंपियगंज जनपद गोरखपुर को टैक्सी स्टैंड मेंहदावल के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वादिनी ने 30 अगस्त को थाना मेंहदावल पर उक्त अभियुक्त के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते प्रार्थनापत्र देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल रवाना कर दिया। संवाद