संतकबीरनगर। थाना बेलहरकला पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला सरोज शर्मा के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने जिलाबदर के आरोपी बजरंगी पुत्र श्रीराम निवासी बनौली को उसके गांव बनौली से गिरफ्तार किया। बजरंगी पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बजरंगी 20 जनवरी को जिला प्रशासन ने छह माह की अवधि के लिए जिलाबदर का आदेश दिया था। बजरंगी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद