संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से 14 वारंटी को गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, महुली पुलिस ने वारंटी रवि प्रसाद निवासी पानाराम, ओमप्रकाश निवासी चोलखरी, योगेंद्र, प्रदीप, सतेंद्र, विजय कुमार, विजय कुमार व सीताराम निवासी साखी, शिवकुमार निवासी वार्ड नंबर 5 बिचला टोला वार्ड महुली को गिरफ्तार किया। धनघटा पुलिस ने वारंटी राजेश व हरिश्चंद्र निवासी रसूलपुर, सोनू उर्फ सुनील निवासी सण्ठी और मुसीबत निवासी रामपुरमध्य, मेंहदावल पुलिस ने वारंटी मनोज कुमार निवासी नौगो, अमरनाथ निवासी बेलबनवा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद