संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 13 वारंटी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी कामेश्वर जायसवाल निवासी बैंक रोड पुरानी तहसील, राजेश निवासी गोला बाजार व थाना दुधारा पुलिस ने वारंटी साले निवासी उचहराकला को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना महुली पुलिस ने वारंटी अलगू पांडेय निवासी भगवानपुर पूर्वी, थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी मोहम्मद अय्यूब निवासी दुर्गजोत, पन्नेलाल निवासी अजगरा, चिन्ता उर्फ चन्द्रिका थाना बखिरा, प्रमोद निवासी सोनवरा, तौलू निवासी कमरिया, विशाल पांडेय निवासी कुरैना, पवन कुमार निवासी शिवापार को पकड़ा। थाना मेंहदावल पुलिस ने धर्मेंन्द्र निवासी गगनईराव, इंदल निवासी हरपुर टोला मेहावर को गिरफ्तार किया। संवाद