फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद, पिता को बरगलाने के संदेह में की मजदूर की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र सुल्ताननगर उर्फ घटवा चौराहे पर संचालित चाय की दुकान पर काम करने वाले मजदूर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को इस्लामाबाद तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को संदेह था कि युवक उसके खिलाफ पिता को बरगलाता है। इसी वजह से उसने घटना करे अंजाम दिया।
बेलहर क्षेत्र के परसोहिया उर्फ सिगियहवा गांव निवासी 30 वर्षीय सत्तन राजभर पुत्र मिट्ठू राजभर दुधारा क्षेत्र के सुल्ताननगर उर्फ घटवा चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर काम करता था। रविवार की देर शाम सत्तन चाय की दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक उसके गांव का ही रहने वाला 22 वर्षीय इंद्रजीत राजभर पहुंच गया। आरोप है कि इंद्रजीत ने सत्तन के पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई ओंकार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को एसपी सोनम कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई।
एसओ सर्वेश राय ने इस्लामाबाद तिराहे के पास से इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह मुंबई में पेंटिंग का काम करता है। 18 अगस्त को वह मुंबई से घर आया था। सत्तन के घर के पास उसका दोस्त सूरज रहता है। वह सूरज के मां-बाप और बहनों को अपने परिवार से अधिक मानता है। इस बात से माता-पिता नाराज रहते हैं। आरोपी के मां-बाप को शक है कि बेटा अपनी कमाई की रकम अपने दोस्त सूरज के घर वालों को देता है।
इसी वजह से हाल में ही आरोपी के पिता उसके दोस्त सूरज के घर पहुंच कर उसके परिजनों से कहासुनी किए थे। उसमें सत्तन ने भी आरोपी के पिता का साथ दिया था। आरोपी को शक था कि सत्तन उसके खिलाफ पिता को बरगलाता है। इसी वजह से उसने सत्तन पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा
लोहरौली। परसोहिया उर्फ सिंगियहवा गांव निवासी मजदूर सत्तन दो भाईयों में छोटा था। चार वर्ष पूर्व ही उसकी शादी बस्ती जिले के नगर क्षेत्र के कुसमौर गांव निवासी राम बहादुर की बेटी सुमन से हुई थी। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें