यात्रियों से चोरी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार
- आरोपी महिलाओं के पास से चोरी के जेवरात बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। यात्रियों के गहने और रुपये की चोरी करने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाओं के पास से जेवरात बरामद हुआ है। आरोपी महिलाओं को पुलिस ने जेल भेज दिया।
बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र पिपरपाती एहतमाली निवासी मीरा पाल पत्नी मुरारी पाल अपने बेटे नागेंद्र बहादुर व रिश्तेदार संदीप पाल व कमलेश पाल के साथ रविवार की देर शाम गोरखपुर से लौट रही थीं। नाथनगर में वह जब टेंपों पर सवार हुई तो उनके बगल में कुछ महिलाएं भी आकर बैठ गईं।
सुरैना चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते मीरा पाल जेवर चुरा लेने की बात कहने लगी। चालक ने टेंपो रोक दिया। वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ने सभी को थाने लेकर आ गई।
सीओ दिव्यांशी राठौर और एसओ जयवर्धन सिंह ने सोमवार को धनघटा थाने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि थाने पर लाकर महिलाओं की तलाशी ली गई। उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए।
पकड़ी गईं आरोपी महिलाएं कविता उर्फ मंजू निवासी लाभापुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर, सुनीता निवासी मुडियारी महुली, मीरा उर्फ अमीरा निवासी कुशहरा बेलहर कला, और गुड्डी निवासी भुवरिया कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पकड़ी गईं महिलाओं ने बताया कि यात्रियों के पैसे और जेवर चुराने का कार्य करती रहती हैं। पकड़ी गईं आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया गया।