फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग सेट चोरी करने वाले चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
बेलहर पुलिस ने चोरी के पंप सेट के साथ चोर को पकड़ कर जेल भेजा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पंपिंग सेट चोरी करने वाले चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

- पिकअप में लदे चोरी के दो पंपिंग सेट, उपकरण और कट्टा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को झुडिया पुल के पास से पुलिस ने एक पिकअप में रखे चोरी का दो पंपिंग सेट और कट्टा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सीओ राजीव यादव ने बताया कि एसओ बेलहर अमित कुशवाहा अपनी टीम के साथ झुडिया पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक पिकअप को रोक कर जांच की गई। जिसमें चोरी के दो पंपिंग सेट उपकरण के साथ रखा था। इसके अलावा एक अदद कट्टा भी मिला। पुलिस टीम ने पिकअप में सवार चार लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान सद्दाम हुसैन, अबरार, जावेद निवासीगण बंजरिया थाना बखिरा और वीरेंद्र निवासी मलोरना कोतवाली के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका एक गैंग है, जो खेत में लगे पंपिंग सेट चोरी करके बेचता है। उससे प्राप्त रुपयों से अपने परिवारों का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने बताया गया कि गैंग का लीडर खुर्शेद निवासी बंजरिया थाना बखिरा है। जिसके संरक्षण में सभी चोरी करते हैं तथा चोरी के पंपों को गांव के ही ऐजाज के यहां रखते हैं। जो पंपिंग सेट नहीं बिकते, उन्हें काटकर गांव के ही अमरजीत को बेच देते हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि एजाज व खुर्शेद दिन में खेतों में रेकी करते हैं। जिन्हें रात्रि में चोरी कर एजाज के घर पर रखते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें