फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को पीटने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों को पीटने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- मांग रहे थे दस-दस हजार रुपये, आरोपियों में दो किशोर शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर दो युवकों को कमरे में बंद कर डंडे से पिटाई की गई थी। दोनों युवकों से तीन हजार रुपये और मोबाइल भी आरोपियों ने छीन लिया था। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं।
चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट राकेश कुमार ने बताया कि गोला बाजार निकट हनुमानगढ़ी मंदिर निवासी मनोज पुत्र हरिहर ने आरोप लगाया था कि उसका 20 वर्षीय बेटा दीपक और मोहल्ले का ही 19 वर्षीय राहुल दो- तीन दिन पूर्व बंगलौर घर लौट रहे थे। खलीलाबाद में मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी निवासी पठान टोला अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दीपक और राहुल को पकड़ लिए।
विज्ञापन

दोनों को अपने साथ सरौली ले गए। जहां किसी मकान के कमरे में बंद करके दीपक और राहुल से पैसे की मांग करने लगे। पैसा देने से मना करने पर हाथ व पैर में डंडे से पिटाई की। आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी भी दी। इस घटना की वीडियो भी बना है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना से पांच आरोपियों का नाम प्रकाश में आया। पांचों आरोपियों को मंगलवार को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी में पठान टोला का रहने वाला मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी, सरौली निवासी मोहम्मद कैफ और मोहम्मद मेराज हैं। जबकि दो आरोपी नाबालिग हैं। पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी का एक गैंग है। आरोपियों ने दोनों युवकों को पकड़ कर दस-दस हजार रुपये रंगदारी मांग रहे थे। दोनों से तीन हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए थे। शेष रकम नहीं देने की वजह से नंगा करके पिटाई किए और उसका वीडियो भी बनाए। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें