दुधारा पुलिस ने वारंटी पूर्व ग्र्राम प्रधान को किया गिरफ्तार
सेमरियावां। दुधारा पुलिस ने क्षेत्र के एक वारंटी पूर्व प्रधान को सोमवार को गिरफ्तार किया। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि विकास खंड बेलहर कलां की ग्राम पंचायत पकरी आराजी के पूर्व ग्राम प्रधान तुफैल अहमद पुत्र अब्दुल हमीद के खिलाफ बखिरा थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज था। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। सोमवार को एसआई हसमत अली ने सहयोगी सिपाहियों के साथ पकरी आराजी गांव से वारंटी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।