फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भयमुक्त होकर करें मतदान, अराजकतत्वों की दें सूचना’

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में पैदल मार्च निकालते एसएसबी और पुलिसकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
‘भयमुक्त होकर करें मतदान, अराजकतत्वों की दें सूचना’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बृहस्पतिवार को शहर में मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की।
कोतवाल विजय नारायन प्रसाद और एसएसआई राकेश मिश्रा की अगुवाई में एसएसबी के जवानों और पुलिसकर्मियों ने शहर क्षेत्र में मार्च किया। शहर के गोला बाजार से मार्च शुरू किया गया। मुखलिसपुर चौराहा, समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार, माली टोला, अंसार टोला से होते हुए मेंहदावल बाईपास तक मार्च किया। कोतवाल ने कहा कि शहर में संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने का संदेश दिया। भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गोला बाजार चौकी इंचार्ज गयासुद्दीन, बरदहिया बाजार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा, इंडस्ट्रीयल एरिया चौकी इंचार्ज सत्येंद्र यादव, तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शुक्ला, नवीनमंडी चौकी इंचार्ज रजनीश राय, कांटे चौकी इंचार्ज हरेश तिवारी, मगहर चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें