फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस व राजस्व टीम ने किया विवादित जमीन की पैमाइश

Sat, 16 Mar 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोलनापुर। महुली थाना क्षेत्र के टुंगपार गांव में शनिवार को विवादित भूमि की पैमाइश करने के लिए राजस्व और पुलिस की टीम मौजूद रही। विवादित भूमि की पैमाइश के लिए एसडीएम खलीलाबाद के आदेश पर राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद होकर ग्रामीणों की उपस्थिति में पैमाइश करने पहुंची। लेखपाल मोहन ने बताया की विवादित जमीन में कई लोगों के नंबर है। जिसको बंटवारा दाखिल करने के बाद ही सही तरीके से निशानदेही की कार्रवाई हो पाएगी अन्यथा मामला सुलझ नही पायेगा। सभी लोग मुख्य मार्ग से सटे जमीन को अपना बता रहे हैं। जिसका निपटारा बंटवारा दाखिल होने के बाद ही हो पायेगा। इस मौके पर लेखपाल मोहन, रामनाथ कानूनगो, ज्ञानधर भारती, सिपाही विजय कुमार, अजीत कुमार गुप्ता और तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें