संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने जगह-जगह पैदल मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अनिल कुमार ने अर्द्धसैनिक बल के साथ धनघटा क्षेत्र के बसवारी, बड़गो, भर्बल पर्वता, तामा, लोहरिया, मुंडेरा शुक्ल आदि स्थानों पर एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। स्थानीय लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की। साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पैदल गश्त के दौरान पैरामिलीट्री फोर्स, सीआईएसएफ व थाना धनघटा के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद