फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोल तो लगा दिए, नहीं दौड़ाई केबल

विज्ञापन
मेंहदावल बाइपास के पास पोल लगा कर छोड दिया गया नही लगाया गया तार।संवा
विज्ञापन
-छह माह पूर्व लगाए गए थे खंभे, पुरानी व्यवस्था पर चल रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम ने शहर से लेकर गांव तक जर्जर व पुराने तार व पोल बदलकर विद्युत व्यवस्था सुधारने की पहल की थी। इसके तहत कई गांव में छह माह पूर्व पोल लगाए गए, लेकिन अब तक उन पर केबल नहीं दौड़ाई गई है। इसके कारण पुरानी व्यवस्था पर ही जैसे-तैसे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए शहर में कार्य चल रहा है। इसके तहत पुराने व जर्जर तारों की जगह एबी केबल के तार लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही जर्जर पोल भी बदले जा रहे हैं, लेकिन कार्य की गति काफी धीमी है। इससे शहरवासियों को लोकल फाल्ट व लो- वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गांवों में पुराने व जर्जर तारों को बदलने के लिए पोल लगा दिए गए हैं, लेकिन केबल नहीं लगाए गए।
विज्ञापन

ऐसे में अब भी पुरानी व्यवस्था के तहत ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इसके कारण हल्की हवा चलने पर बिजली आपूर्ति लड़खड़ा जा रही है।

0000000000000000

केबल लगने से विद्युत चोरी रोकने में भी मिलेगी सहायता
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में केबल लगाए जाने से बिजली चोरी रोकने में विद्युत निगम को सहूलियत होगी। इसके साथ ही अवैध कनेक्शनधारियों पर भी अंकुश लग सकेगा। तार के टूटकर गिरने की संभावना भी काफी हद तक कम हाे सकती है। चकदही निवासी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि करीब छह माह पूर्व गांव में पोल लगाए गए, लेकिन अब तक केबल के तार नहीं लगाए गए हैं। इससे समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


000000000000000000

पुराने व जर्जर तार बदलने के साथ ही पोल भी बदले जा रहे हैं। शहर में कार्य तेजी से कराया रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

-केएन शुक्ला, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें