फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच हजार दीपों से जगमगा उठा पोखरा

Wed, 30 Oct 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के पोखरे पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार की शाम में ग्रामीणों ने पांच हजार दीपक जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया। इस दौरान लोगों ने आरती और मां लक्ष्मी की स्तृति की। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के पूरब स्थित बड़े पोखरे पर बुधवार की शाम में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। पोखरे के भीटे पर कुल 51 सौ दीपक जला कर जगमग किया गया। सांथा ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल, भाजपा नेता भूपेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें