संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के वरिष्ठ कवि व शायर पवन श्रीवास्तव सबा ख़लीलाबादी को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान तीन मार्च को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में दिया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डाॅ दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव भाषा विभाग जितेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव सचिवालय के रवींद्र नायक, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं वरिष्ठ शायर डाॅ. हरिओम, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो.आलोक राय एवं क्षेत्रीय संयोजक विद्या भारती प्रो.जयशंकर पाण्डेय होंगे। पुरस्कार संबंधी यह घोषणा मीडिया के समक्ष राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस डाॅ. अखिलेश मिश्र एवं महामंत्री डाॅ. सीमा गुप्ता ने की है। पवन सबा ने बताया कि साहित्य गौरव सम्मान साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन उपल्बधि के लिए दिया जाता है। उनका काव्य संग्रह आंखों में समंदर शीघ्र प्रकाशित होने वाला है। उनको सम्मान मिलने पर लाेगों ने बधाई दी है।