फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियम पालन की शपथ दिलाई

Mon, 17 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने सोमवार को छात्रों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया। यातायात प्रभारी परमहंस ने कन्या जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया और उन्हें यातायात नियम पालन की शपथ दिलाई। साथ ही छात्रों को गुड समेरिटन योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान-पत्र दिया जाता है। छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी। साथ ही परिवार के लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। यातायात नियम से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब देने वाली छात्र अदिती सिंह (कक्षा 4), शिखा गुप्ता (कक्षा 6) 3 लक्षिका सिंह (कक्षा 5) को यातायात प्रभारी ने पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें