रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक मुख्यालय परिसर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन और योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाया जा सकता है। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, विश्व विजय पांडेय, अंकित तिवारी, मेराजुल सिद्दीकी, दीपक सिंह, अमरीश पटेल, राजेश यादव, बृजेश यादव और सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद