फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय लंगड़ाबार में खेलकुद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कार देते अति​थि
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेलहर। परिषदीय विद्यालयों की जिला तथा मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने बुधवार को सम्मानित किया।
खिलाड़ियों में बालक जूनियर वर्ग 200 तथा 600 मीटर दौड़ में मंडल में द्वितीय तथा जनपद में प्रथम स्थान पाने वाले हैप्पी कुमार, रिले रेस में लंगड़ाबार की अंजलि, इछिता कौड़िया की सोनी, मोनी तथा खोखो बालिका जूनियर वर्ग की टीम के खिलाड़ी इछिता की अंजली, दीपशिखा, अनीता आदि को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बीईओ ने खेलकूद प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कंपोजिट विद्यालय लंगड़ाबार, प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कौड़िया, प्राथमिक विद्यालय गोहनिया माफ़ी, कम्हरिया के शिक्षकों तथा छात्रों की सराहना की गई।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में केसी सिंह, काली पाठक, ज्योति प्रकाश, उमेश विक्रम सिंह, विनोद यादव, दुर्गेश कुमार, जुबैर अहमद, सत्येंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें