जिला पंचायत कार्यालय में लोगों में पौधा बितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव।
संतकबीरनगर। जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जिला पंचायत सदस्यों को गमले सहित पौधे वितरित किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखे। हर व्यक्ति को एक पौधा जरूरी लगाना चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध और संतुलित बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्य से अपने क्षेत्र में पौधरोपण करें। अपर मुख्य अधिकारी राजकुमार शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के जरिए प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। सभी सदस्य अपने क्षेत्र में 2000 पौधे लगाएं। साथ ही दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान गौहर अली खान, शैलेंद्र यादव, राहुल यादव बादल, राम सुरेश चौरसिया, अमित चौधरी, अख्तर खान, राम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।