फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

Sat, 02 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला इकाई की मासिक बैठक  शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम नरायन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर जीत हासिल करने तथा संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एवं घोषित प्रत्याशी अभी से मिशन 2017 की सफलता के लिए लग जाए। प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएं, ताकि विधान सभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर पार्टी को सफलता मिल सके और सूबे में अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर सरकार बनाई जा सके। जिला महासचिव जावेद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के आधार पर सपा सरकार फिर सत्ता में आएंगी, इसके लिए जरूरी है कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री एवं मेंहदावल के विधायक लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के कुशल निर्देशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आम जन के लिए तमाम योजनाएं शुरू की, जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के जो कार्य अभी अधूरे रह गए हैं, उसे पूरा करने के लिए सपा सरकार को एक बार फिर सत्ता में लाना है, इसके लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, निसार अहमद, वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय, लाल बहादुर यादव, राम निवास यादव, ब्लाक प्रमुख शिवनाथ यादव, सुबाष यादव, मुहम्मद अहमद, देवेंद्र यादव उर्फ चंदू, कुरैश अहमद सिद्दीकी, अनवारूल हक, लाल जी मास्टर, श्रीराम यादव, बालेंदु यादव, राम नयन यादव, राम करन यादव, राधेश्याम यादव, राम भरोसे वारसी, रामा यादव आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें