संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत माझा खड़कपुर के राजस्व गांव चहोड़ा में बुधवार को सिंचाई विभाग के जिलेदार ने गांव के प्रस्ताव पर राजकीय नलकूप लगाने के लिए जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी।
मालूम हो कि माझा खड़गपुर में ग्राम प्रधान कांती देवी ने गांव की खुली बैठक कर राजकीय नलकूप लगाने की मांग करते हुए सिंचाई विभाग को एक मांगपत्र दिया था। इसको संज्ञान में लेते सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारी विभाग के जिलेदार गंगा प्रसाद को उक्त गांव में नलकूप लगाने के लिए जमीन का सर्वे कर चिह्नित करने का आदेश दिया।
जिलेदार गंगा प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर धरातलीय निरीक्षण कर जमीन को राजकीय नलकूप लगाने के लिए चिह्नित की। इस मौके पर कन्हैया लाल वर्मा, हीरालाल निषाद, संतोष यादव, गिरजेश यादव, कोठारी यादव, रामदेव, रामलौट, रामरूप, रेशमा, रामसिंह आदि मौजूद रहे।