ओडीएफ प्लस में चयनित नौ गांवों की बदलेगी तस्वीर
शासन से 3.79 करोड़ रुपये मिले
डीपीआरओ और उनकी टीम जांचेगी कार्य की गुणवत्ता
संतकबीरनगर। ओडीएफ प्लस में चयनित नौ गांवों में विकास के कई कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन से 3.79 करोड़ रुपये मिले हैं। कार्य की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी डीपीआरओ को मिली है।
ओडीएफ प्लस में जिले के न्यूनतम पांच हजार आबादी वाले नौ ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। इसमें हैंसर बाजार ब्लॉक का घोरांग, चपरा पूर्वी और नाथनगर ब्लॉक का नाथनगर, महुली और छितही गांव शामिल हैं। इसके अलावा सेमरियावां ब्लॉक का सेमरियावां, सांथा ब्लॉक का लोहरसन, मेंहदावल ब्लॉक का बढ़या और नंदौर गांव का चयन किया गया है। यहां कूड़ा घर, सोख्ता गड्डा, प्लास्टिक बैंक, खाद गड्ढा आदि कार्य कराए जाएंगे।
शासन की मंशा है कि यह गांव साफ-सुधरा रहें। कूड़ा कचरे से खाद तैयार कर बिक्री की जाए। इससे ग्राम पंचायतों की आय में इजाफा होगी। जिला सलाहकार स्वच्छता मिशन केसी मिश्रा ने हैंसर बाजार ब्लॉक के घोरांग और चपरा पूर्वी गांव कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया।
...
कोट
ओडीएफ प्लस के रूप में चयनित नौ गांवों में विकास कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश संबंधित प्रधान और सचिवों को दिए गए हैं। तय मानक के साथ कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी गई है
-राजेंद्र प्रसाद, डीपीआरओ